प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालावाला में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 181 मरीजों का पंजीकरण
दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालावाला में एक विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वास्थ्य योजनाओं एवं जांच सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर का शुभारंभ माननीय विधायक, डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला एवं श्री प्रशांत खरोला जी, पार्षद, बालावाला द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा शिविर में आने वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं के अंतर्गत कुल 181 मरीजों का पंजीकरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं में फिजिशियन ओपीडी में 75 मरीज, ईएनटी ओपीडी में 13 मरीज, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 32 मरीज, सर्जन द्वारा 25 मरीज तथा अन्य विशेषज्ञ सेवाओं में 24 मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त शिविर में RBSK स्क्रीनिंग के 54, परिवार नियोजन सेवाओं के 38, RKSK काउंसलिंग के 47 तथा टीबी स्क्रीनिंग के 116 लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गईं। निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को चिन्हित/पंजीकृत किया गया। शिविर में 75 एक्स-रे, 11 आयुष्मान कार्ड से संबंधित सेवाएं तथा 5 PW सेवाएं भी प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान 25 बच्चों का नियमित टीकाकरण (Immunization) भी किया गया तथा 1 बच्चे को HPV वैक्सीन लगाई गई। इसके माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व के संबंध में जानकारी भी दी गई।
प्रयोगशाला जांचों के अंतर्गत हीमोग्लोबिन (Hb) की 3, LFT की 9, KFT की 5 तथा लिपिड प्रोफाइल की 2 जांचें की गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लाभार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, टीबी उन्मूलन, किशोर स्वास्थ्य तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, डॉ. प्रताप सिंह रावत द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए शिविर में सहयोग करने वाले समस्त अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं समन्वय से क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संभव हुआ।
Photo Gallery

