3.83 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर सड़को की सौगात:शिव अरोरा
रुद्रपुर। रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने 3.83 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़कों की सौगात दी है। इसमें बहुचर्चित भूरारानी-शांति बिहार-छतरपुर मार्ग शामिल है, जिसकी हालत 15 साल से जर्जर थी।
विधायक शिव अरोरा ने प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य योजना से चार महत्वपूर्ण मार्गों के लिए कुल 3.83 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इनकी कुल लंबाई 9 किमी है, और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य शुरू होगा।विधायक ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा है। उनके कार्यकाल में शहर से ग्रामीण इलाकों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा, जो पूर्व जनप्रतिनिधियों ने नजरअंदाज किया था।
*इन सड़कों का होगा निर्माण*
- भूरारानी-शांति विहार-छतरपुर (5 किमी, ₹2.47 करोड़): लगभग 50 हजार जनसंख्या को जोड़ने वाला यह जर्जर मार्ग जल्द टेंडर कर शुरू होगा।
- मानूनगर-महतोष मोड़ से अलखदेवी (1.5 किमी, ₹45.51 लाख) पुनर्निर्माण।
- मुकरदपुर आंतरिक मार्ग (₹32.42 लाख)।
- केशवपुर मुख्य मार्ग से श्मशान घाट (1.9 किमी, ₹57.90 लाख)।
