लालकुआं

विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट ने समाजसेवी गोबिंद सिंह राणा को लालकुआं नगर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट ने भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गोबिंद सिंह राणा को लालकुआं नगर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर लालकुआं क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इधर अपनी नियुक्ति पर गोविन्द सिंह राणा ने हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा संगठन का आभार मानते हुए कहा कि विधायक द्वारा जो अहम जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है। उसमें खरा उतरने का प्रयास करूँगा। तथा सरकार संचालित योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसलिए विशेष ध्यान रखूगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही हर कार्य मैं सदैव तत्पर रहूगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय डाॅ मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पाडे, वरिष्ठ भाजपा प्रेमनाथ पंडित, सभासद धन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह राणा, पूर्व चैयरमेन लालचन्द्र सिंह, पूर्व चैयरमेन पवन चौहान, हेमन्त नरूला,बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, इस्ताकर अंसारी, सभासद नेहा आर्य, संजीव शर्मा, बोबी संभल,कुंदन सिंह कनवाल, सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *