यमकेश्वर

यमकेश्वर: नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बचन बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम धारकोट में आयोजित ग्रीन जैफ -6 परियोजना के सेमीनार में हुए शामिल

यमकेश्वर: जिला पंचायत क्षेत्र उमरोली के अन्तर्गत ग्राम धारकोट में ग्रीन जैफ -6 परियोजना के सेमीनार कार्य क्रम में जिला पंचायत सदस्य बचन बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया।

परियोजना के एल टी ओ मेडम साईला जी, परियोजना कोर्डिनेटर डॉ एस के मिश्रा जी, उपनिदेशक डॉ डी एस रावत जी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, मिजोरम से आए प्रतिनिधियों एवं जैफ 6 की क्षेत्रीय कोर्डिनेटर गीता रावत, उर्मिला पटवाल, प्रीति जी एवं क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधान श्री बलवीर पंवार, श्री सतपाल रावत, श्री दीपक बिष्ट, श्री सोहन लाल अमोली, श्री मुकुल बिष्ट, क्षेत्र पंचायत श्री मुकेश बडोनी, प्रधान कोलसी, पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह सहित उपस्थित जनसमूह ने परियोजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए लैंटिना उन्मूलन व इसे मनरेगा के माध्यम से जोड़ कर कृषि और पशुपालन को स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया, योजना का मुख्य उद्देश्य वैश्विक पर्यावरण संरक्षण को गति देते हुए भारतीय कृषि,जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, भूमि प्रबंधन एवं वन प्रबंधन को मजबूत कर कृषि, बागवानी, को रोजगार का आधार बनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास है,, कार्य क्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान धारकोट द्वारा की गई। कार्यक्रम के बाद पूरी टीम ने किये गये कार्यों का निरीक्षण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *