Uttarakhand

ऊधम सिंह नगर में आयुष मिशन के तहत शुरू हुआ कंप्यूटर प्रशिक्षण

रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट आयुष मिशन सोसायटी के सचिव के आदेशों के क्रम में मंगलवार को जनपद ऊधम सिंह नगर में कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर और लैपटॉप पर कार्य करने की बुनियादी जानकारी दी गई। ट्रेनर द्वारा एमएस वर्ड, एक्सेल, ई-मेल तथा मोबाइल फोन पर काम करने से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ विस्तार से साझा की गईं।आयोजकों का कहना है कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्साधिकारीयों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य करने में दक्ष बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारी न केवल ऑफिसियल कार्यों को सरलता से संपन्न कर पाएंगे, बल्कि आयुष मिशन से जुड़े योजनाओं और गतिविधियों को भी अधिक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *