कोटद्वारपौड़ी

*नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में दबोचा।*

 

*कठोर वैधानिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।*

कोटद्वार निवासी वादी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री को नजीबाबाद निवासी नाजिम द्वारा कई दिनों से पीछा किया जा रहा था साथ ही बताया गया कि दिनांक 05.09.2025 को जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे तथा उनकी नाबालिक पुत्री अकेली थी, तो उक्त अभियुक्त नाजिम उनके घर पहुँचा और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर बलात्कार करने का प्रयास भी किया। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 220/2025, धारा- 64/62, 75(2),78(2),333 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास एवं छेड़खानी से संबंधित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी व प्रयासों से उक्त घटनाक्रम में महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन किया गया जिसमें आरोपों की पुष्टि की गई जिसके परिणामस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त नाजिम को जशोधरपुर कलाल घाटी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 220/2025, धारा- 64/62, 75(2),78(2),333 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
नाजिम पुत्र गुलाम नवी निवासी- जलालाबाद नजीबाबाद, हाल पता- कोटद्वाऱ जनपद पौड़ी गढ़वाल

One thought on “*नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टे में दबोचा।*

  • Today, I went to the beach with my children. I
    found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and said
    “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She placed the shell to her
    ear and screamed. There was a hermit crab inside
    and it pinched her ear. She never wants to go back! LoL I know this is totally
    off topic but I had to tell someone!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *