Sportsदेहरादून

डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग में मोहन सिंह खत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून, 27 अक्टूबर। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों को तनावमुक्त करने के साथ विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मोहन सिंह खत्री ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर हिमांशु नेगी, भानु रावत (उपाध्यक्ष, डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग), राकेश जोशी (अध्यक्ष, क्रिकेट एसोसिएशन-DPL), कमेंटेटर अलंकार गौतम और मनीष बेड़वाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।