यमकेश्वर

विकास खण्ड यमकेश्वर के अमोला गांव में एक आदर्श पहल।।

U K Kukreti
U K Kukreti

यमकेश्वर : जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी श्री शशिधर अमोली द्वारा प्रथम पितृ पक्ष के प्रारंभ में होने के सुभः अवसर पर पित्रों की स्मृति में अपने पूज्य पिताजी स्व श्री सदानंद शास्त्री ज्योतिषाचार्य कर्मकांड मर्मज्ञ ज्योतिष फलादेश में विद्वान व क्षेत्र में जाने माने वैद्य जी की शारदीय तिथि पर अपने गांव अमोला में रविवार 7 सितम्बर को पितृ स्मृति वन वाटिका का सुभारम् करते हुए उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगो से अनुरोध किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि सरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करे, अपने पितरो व पूर्वजो की याद में एक पौधा जरूर लगाएं, समस्त क्षेत्र की जनता ने इस कार्यक्रम की नींव रखने पर श्री शशिधर अमोली जी का हार्दिक अभिनंदन किया इस अवसर पर हर एक के सुख दुःख के साथी सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशीष अमोली ग्राम प्रधान अमोला द्वारा श्री शशिधर अमोली के विचारों व भावनाओं की सराहना करते हुए एव इस नेक कार्य को गति प्रदान करने हेतु समस्त जनता से सहभागिता करने का निवेदन किया । एव अपने सम्बोधन में ग्राम प्रधान श्री आशीष अमोली ने कहा कि गांव के विकास के लिये हम सबको आगे आना होगा तभी हमारा गांव आदर्श गांव बन सकता है, उन्होंने कहा कि में सातों दिन चौबीसो घंटे गाँव के लिए उपलब्ध रहूँगा, एव प्रत्येक ग्रामवासियों के समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन जन के प्रिय जिला पंचायत सदस्य श्री बचन बिष्ट जी का भी जनता द्वारा फूल मालाओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया , श्री बिष्ट जी द्वारा जनता के हर एक विकास कार्यों में अपना सहयोग एव आश्वासन देते हुए सबका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री शशिधर द्वारा पितृ स्मृति वन वाटिका की पहल का सभी क्षेत्र वासियों द्वारा स्वागत करते हुए सराहनीय कदम बताया,
श्री अमोली द्वारा गत माह अप्रेल में अपने गांव में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था तथा मन्दिर परिसर में सौंदर्य करण हेतु पेड़ लगाए गए है।
बताते चले कि श्री शशिधर अमोली जी इस समय वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा परिसर में स्थित चिकित्सालय में मुख्य फार्मासिस्ट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।

इस अवसर पर श्री अनिल अमोली पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मोहनलाल अमोली, श्री हरीश कोहली , श्री चंदनदास, श्री बिशम्बर दत्त अमोली, प्रदीप अमोली, चंद्रमोहन, भुवनेश डबराल, सत्यप्रसाद अमोली,  रामप्रसाद अमोली, कोमल, सुरेश अमोली, कमलेश्वरी देवी, दर्शनी देवी,लता देवी सरिता देवी मनोहरी देवी, रम्भा देवीं, निर्मला देवी आदि उपस्थित रही।

 

 

 

Uma Shankar Kukreti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *