Uttarakhandयमकेश्वर

यमकेश्वर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा देख ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने दिखाए अधिकारियों को तीखे तेवर

U.S.Kukreti
U.S.Kukreti

यमकेश्वर:  नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीता चौहान ने आज यमकेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

इस दौरान वहां पहुंचने पर मुख्य गेट पर ताला लगा देख जब डाक्टर एवं कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं मिलने पर श्रीमति चौहान ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेताया कि मेरे कार्यकाल में अब ऐसा नही चलेगा वरना  कार्यवाही के लिये तैयार रहना । उसके बाद ही 1 अटेंडेंट व 2 स्टाफ वहाँ पहुंचे और ताला खोलने के बाद प्रमुख ने केंद्र का निरीक्षण शुरू किया गया। उन्होंने केंद्र में केवल एक एक्स-रे मशीन उपलब्ध पाया उसके अतिरिक्त कोई अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण इस केंद्र में उपलब्ध नहीं थे।

उसके उपरांत श्रीमती सीता चौहान ने इस गंभीर समस्या पर स्वास्थ्य अधिकारियों से इस विषय में बात करते हुए जानकारी ली और तुरंत आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हम ऐसी स्थिति स्वास्थ्य सेवा के मूल उद्देश्य के खिलाफ है। ओर जो हमे स्वीकार्य नही है। ओर साथ ही उन्होंने का कि हम जनता की सेहत के प्रति पूरी जिम्मेदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं।
ओर उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से भी अनुरोध किया कि इस तरह की अनियमितताओं की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाएं ताकि हम सब मिलकर स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।

उन्होंने यमकेश्वर में अन्य सरकारी विभागों को भी चेताया कि क्षेत्र में सभी अपने मे सुधार कर ले जिससे कोई शिकायत न मिले हम जनता के बीच कैसे जाएंगे जब उनके मूलभूत सुविधाओं वाले काम नही होंगे,

उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की 17 तारीख को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य से हेल्थ केम्प का आयोजन  यमकेश्वर मुख्यालय में करवाने जा रहे है जिसका लाभ सभी क्षेत्र वासियों को लेना चाहिए, हम आने वाले समय मे अन्य  क्षेत्रो में भी हेल्थ कैम्प लगाएंगे।

Uma Shankar Kukreti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *