विधायक शिव अरोरा ने दुर्गा मंदिर में विधायक निधि से कराए गए सांदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया।
रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में विधायक निधि से स्वीकृत सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़कर किया। लंबे समय से यहां सौंदर्यकरण की मांग उठ रही थी, जिसे पूरा किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार प्रगति पर हैं और आने वाले दिनों में और बड़े कामों की शुरुआत होगी।
उन्होंने बताया कि बरसात थमते ही कई सड़क और अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। मुख्य बाजार की सड़कें दशहरे से पहले दुरुस्त हो जाएंगी, वहीं महतोष-माणूनगर मार्ग के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही उस पर भी काम प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर विकास कार्य गतिशील हैं और इनमें कमी नहीं आने दी जाएगी।अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में विकास की रफ्तार और तेज हुई है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है और जनता देख रही है कि जो वायदे किए गए थे वे धरातल पर पूरे हो रहे हैं, जबकि पहले केवल घोषणाएं हुआ करती थीं।
कार्यक्रम में पार्षद सरो राय, गोविंद राय, डॉ. ईश्वर मलिक, गणेश सरकार, रंजीत मिस्त्री, परिमल राय, निर्मल हलदार, ककन मिस्त्री, रेनू जुनेजा, सुकांत कुमार, सरोज राय, गुंधर गुह, सुशांत हलदार, डंपी चोपड़ा, मयंक कक्कड़, सतनाम सिंह, अनमोल विर्क, मोहित चड्डा, किशन राय, पवित्र राय, विश्वजीत मजूमदार, पंकज राय, शंकर सरकार, प्रेम सरकार, विकास मंडल, श्याम सरकार, सुनील राय, गोपाल मजूमदार, सुजीत हलदार, जीतेन्द्र राय, अशोक राय, विष्णु, मुकेश मालाकार, सचिन राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
