Uttarakhand

“सेवा दिवस ” के रूप मे मनाया जायेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन – विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मंगलवार 16 सितंबर को बड़े ही विशेष अंदाज में मनाया जाएगा। विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विधायक अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंतर परिश्रम और दूरदर्शी निर्णयों से प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। उनकी ऊर्जावान नेतृत्व क्षमता ने राज्य को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के मौके पर सुबह 10 बजे पांच मंदिर रुद्रपुर में हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की मंगलकामना की जाएगी।इसके बाद सुबह 11 बजे रुद्रपुर ब्लॉक के पास विराट आर्य द्वारा संचालित गो सेवा संस्थान में गौ सेवा कार्यक्रम होगा। वहीं, दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा, जिसकी अगुवाई स्वयं विधायक शिव अरोरा करेंगे।विधायक अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर जनता और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा का दिन होगा, जिसे सेवा भाव और समाजहित के कार्यों के साथ मनाया जाएगा।

Shubham Mishra