भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर चन्द्रेश्वहर नगर में आयोजित पूजा में हवन यज्ञ कर हवन की पूर्णाहुति अर्पित की गई।
आज 39 वां विश्वकर्मा पूजा समिति महोत्सव (चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर चंद्रेश्वर नगर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा जी की विधि विधान सहित पूजा अर्चना एव हवन यज्ञ कर हवन की पूर्णाहुति अर्पित की गई तथा भगवान विश्वकर्मा से प्रदेशवासियों एवं ऋषिकेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।
श्री भगवान विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सभी ने यंत्रो की पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा अर्चना में शामिल क्षेत्रीय विधायक एव पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल जी ,ऋषिकेश नगर निगम के मेयर श्री शम्भू पासवान जी ,समिति के अध्यक्ष लालबाबू महतो जी,समिति के उपाध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा जी,सचिव गगन ठेकेदार जी,उप सचिव सोनू कुमार,कोषाध्यक्ष श्री सुरेश ठेकेदार जी,प्रदीप ठेकेदार,वसन्त ठेकेदार, राजेश ठेकेदार, विनोद ठेकेदार,किक्की शाह आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे।

मेयर शंभू पासवान ने कहा कि प्रत्येक भारतीय उत्सव, अनुष्ठान या पर्व के पीछे कोई न कोई अभिप्रेरणात्मक मनोवैज्ञानिक संदेश निहित होता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजन के पीछे भी सकर्म सिद्धांत का संदेश समाहित है। जो हमें निरंतर परिश्रम करते हुए उन्नति एवं प्रगति की राह दिखाता है।
