हार्टफुलनेस संस्था ने छात्रावास में कराया ध्यान सत्र
रुद्रपुर। हार्टफुलनेस संस्था द्वारा वनवासी कल्याण बालिका छात्रावास, जगतपुरा में तीन दिवसीय ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित हुआ।सत्र का संचालन हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र की समन्वयक डॉ. सीमा अरोड़ा ने छात्रावास प्रभारी वर्षा के सहयोग से किया। इस दौरान डॉ. अरोड़ा ने बालिकाओं को ध्यान की महत्ता बताते हुए कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में ध्यान अपनाकर हम स्वयं को बदले की दिशा में ले जा सकते हैं। उन्होंने हार्टफुलनेस ध्यान की प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया और बालिकाओं को रिलेक्सेशन कराया।सत्र में हार्टफुलनेस प्रशिक्षक सिस्टर रजनी ने छात्राओं को ध्यान कराया। वहीं, हार्टफुलनेस अभ्यासी डॉ. प्रशस्ति ने प्रार्थना का अर्थ समझाते हुए छात्राओं को सामूहिक प्रार्थना कराई। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में छात्रावास की बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।कार्यक्रम के दौरान अनेक हार्टफुलनेस अभ्यासी और वॉलेंटियर भी उपस्थित रहे।
