Uttarakhand

17 हजार वाहनों ने नहीं भरा 66 करोड़ का टैक्स

  • 1342 को नोटिस जारी,30 वाहन जप्त

रुद्रपुर। परिवहन विभाग को टैक्स के 66 करोड़ रुपये जमा कराए बगैर ही 17 हजार से ज्यादा वाहन जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें से 1342 वाहनों को पहले नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर इनकी आरसी कटेगी और  बकाया टैक्स वसूल करेंगे।

शासन स्तर से लगातार जायदा से जायदा टैक्स वसूली को लेकर समय समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। जिसमें अधिकारियों को वाहन स्वामियों पर बकाया टैक्स को वसूलने के लिए निर्देशित किया जाता है। एआरटीओ प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि बकाये टैक्स को लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिए गए विभागीय आंकड़ों के अनुसार 17681 वाहनों पर 66 करोड़ 15 लाख रुपये टैक्स बकाया है। पूर्व में भी वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी करे गए हैं। गतवर्ष 1342 पुनः नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 104 वाहन स्वामियों के विरुद्ध आरसी भी जारी की गई है। एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने बताया बकाएदार वाहनों की सूची प्रवर्तन दल को दी गई है। पकड़े जाने पर वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक प्रवर्तन टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बकाएदार तीस से अधिक वाहनों को जब्त किया जा चुका है। आगे भी लगातार अभियान संचालित किया जाएगा।

बड़े बकाएदारों पर कसा जाएगा शिकंजा

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बड़े टैक्स बकाएदार की सूची बनाकर धरपकड़ अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई है। ऐसे वाहनों का संचालन किसी भी हालात में नहीं होने दिया जाएगा । ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी काटने और वाहन सीज और शासन की मंशा के अनुरूप नीलम करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Shubham Mishra