ऋषिकेश

ऋषिकेश में वृहद स्वच्छता अभियान, पाँच टन कचरा एकत्र

ऋषिकेश, 25 सितम्बर।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश द्वारा मंगलवार को त्रिवेणी घाट परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

oO

अभियान में नगर निगम के पार्षदगण, विभिन्न संस्थाएं, संगठन, एनजीओ, त्रिवेणी सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ता, निगम अधिकारी-कर्मचारी, के.एल. मदान संस्था के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान पाँच टन से अधिक प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर निगम के निस्तारण संयंत्र भेजा गया।

महापौर ने कार्यक्रम के दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक और शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निगम समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करता रहेगा।

नगर निगम द्वारा त्रिवेणी घाट के अलावा शहर के सभी 40 वार्डों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता अभियान चलाए गए

Uma Shankar Kukreti