देहरादून

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण: सेवानिवृत्त जज की निगरानी में SIT जांच तेज

 

देहरादून, 26 सितम्बर 2025।
UKSSSC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (21 सितम्बर 2025) के प्रश्नपत्र लीक मामले में थाना रायपुर पर मु0अ0सँ0-301/25 धारा 11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

शासन ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में SIT गठित की है, जिसका कार्यक्षेत्र पूरे प्रदेश में रहेगा।

इसी क्रम में SIT ने आज UKSSSC कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों से पूछताछ कर अभिलेख खंगाले। परीक्षा मानकों व सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था देख रही कम्पनी के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गई।

टीम ने संबंधित अभियुक्तों व अन्य आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Uma Shankar Kukreti