कोटद्वार

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस नेत्री रंजना रावत नें किया तहसील परिसर मे प्रर्दशन, कहा भाजपा सरकार कर रही तानाशाही

कोटद्वार : आज कोटद्वार स्थित तहसील परिसर मे मेयर प्रत्याशी रंजना जुयाल के नेतृत्व मे स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदशन किया गया। इस दौरान रंजना रावत नें सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की यह सरकार तानासाही रवैया अपना रही है। स्मार्ट मीटर के कई कुप्रमाण है। एक और जहाँ कई लोगों के घरों मे बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा की जल्द ही कोटद्वार की समस्त जनता स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़को पर उतर कर प्रदशन करेगी।

साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा सरकार आम जनता को ठगने का काम कर रही है। एक और जहाँ मेहगाई बढ़ी है लोगों के पास रोजगार नहीं है लेकिन सरकार स्मार्ट मीटर लगा रही है। जहाँ बिजली का बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है।

इस दौरान उन्होंने ukssc परीक्षा मे पेपर लीक मामले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है की धामी सरकार नें सख्त नक़ल विरोधी क़ानून बनाया है। लेकिन सवाल यह उठता है की हाकम सिंह का आखिर हाकम कौन है।

Uma Shankar Kukreti