Uttarakhand

महापौर ने किया ‘चिराग-ए-उम्मीद’ पुस्तक का विमोचन

रुद्रपुर। भूरारानी स्थित वार्ड संख्या 32 सरस्वती इन्क्लेव कॉलोनी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने आरएएन पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा स्पर्शिका कथूरिया की पुस्तक ‘चिराग-ए-उम्मीद’ का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने युवा लेखिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

महापौर शर्मा ने कहा कि स्पर्शिका की यह कृति केवल साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में जीवन की गहन भावनाओं और अनुभवों को साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त करना असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है। यह कृति उन विद्यार्थियों के लिए राह दिखाने वाली साबित होगी, जो जीवन के तनाव और असमंजस से जूझ रहे हैं।लेखिका स्पर्शिका कथूरिया ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि ‘चिराग-ए-उम्मीद’ उनके जीवन के अनुभवों और भावनाओं का संकलन है। इसमें लिखी गई कविताएं और अध्याय उनके आत्मिक अनुभवों से उपजे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक खासकर उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जो निराशा के क्षणों में उम्मीद की तलाश करते हैं।कार्यक्रम में जगदीप कथूरिया, अंजु कथूरिया, स्पर्श कथूरिया, राजीव कामरा, कृष्ण लाल गंभीर, भाजपा नेता राधेश शर्मा, विष्णु मण्डल, पारस चुघ, पवन खनिजो, गुरविंदर पाल सिंह, ललित कथूरिया, अश्विन कथूरिया, विपुल गंभीर, अंश कामरा, कनिष्का कामरा और सिमरन कामरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Shubham Mishra