Uttarakhand

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद प्रथम वर्ष के छात्र देवेन्द्र सिंह एवं सलीम खान ने अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनाओं एवं उत्साह से भर दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने अपने संबोधन में गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से दोनों महान व्यक्तित्वों के मार्गदर्शन को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन मेडिकल छात्रा तान्या ने डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. मानसी सिंह के निर्देशन में किया। समापन अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।इस मौके पर डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. प्रदीप शेखावत, डॉ. शकील अहमद सहित अन्य संकाय सदस्य, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Shubham Mishra