Uttarakhand

कछुआ तस्करी का प्रयास विफल, वन विभाग ने दो आरोपियों को दबोचा

पीलीभीत। शनिवार की रात्रि में खकरा नदी पुल मार्ग से कछुआ तस्करी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्त के दौरान अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रे रंग का बैग लिए दिखा, जो टीम को देखकर घबरा गया। पकड़े जाने पर उसके बैग से एक जीवित प्रतिबंधित प्रजाति का कछुआ बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम किशोर राय, निवासी न्यूरिया कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत बताया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी पहचान राम सरकार, निवासी न्यूरिया कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई।वन विभाग की टीम ने भागे हुए आरोपी को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को रेंज कार्यालय, माला (पीटीआर, पीलीभीत) लाकर विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।टीम में रेंजर माला राबिन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह (कोतवाली पीलीभीत), वन दरोगा सुमित कुमार, वन रक्षक सचिन कुमार सिंह, न्यूनतम वेतन कर्मी राममूर्ति, रामस्वरूप और दैनिक श्रमिक राजकुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Shubham Mishra