*क्षेत्र मे अवैध शराब के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा आंदोलन, पुलिस प्रसाशन और आबकारी विभाग नहीं करता कोई कारवाही-कविता डबराल*
*पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की नाक के निचे फल फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, शराब माफियाओ पर नहीं हो रही कारवाही -विनोद डबराल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कोटद्वार*
*यमकेश्वर तहसील मे जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल के नेतृत्व मे क्षेत्रीय जनता ने अवैध शराब के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द कारवाही की उठाई मांग*

*यमकेश्वर(पौड़ी गढ़वाल)*: आज गुमाल गांव जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल के नेतृव मे सैकड़ो की संख्या मे क्षेत्रीय जनता यमकेश्वर तहसील मे एकत्रित हुईं। यहाँ स्थानीय लोगों ने क्षेत्र मे बिक रही अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग, पुलिस विभाग और जिला प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और ज्ञापन सौंपा।जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल ने कहा की आज यमकेश्वर क्षेत्र मे अवैध शराब का कारोबार इतना बढ़ चुका है कि क्षेत्र के युवा हो या बुजुर्ग सभी इसकी चपेट मे आ रहें हैँ। अवैध शराब के सेवन से कई गावों मे लोगों कि तबियत खराब होने के साथ उनकी असामयिक मृत्यु भी हो रही है।
उन्होंने प्रसाशन को आगाह करते हुए कहा कि यदि अवैध शराब कि बिक्री पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र कि जनता जल्द ही पौड़ी मुख्यालय का घेराव करेगी। कहा कि आज पूरा प्रदेश भाजपा राज मे भ्रस्टाचार मे लिप्त है।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान कॉंग्रेस कोटद्वार जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है तबसे प्रदेश मे भ्रस्टाचार अपने चरम पर हैं,अवैध खनन हो,अवैध शराब का कारोबार हो, पेपर लीक हो आज यही भाजपा सरकार कि नियति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और है। भाजपा सरकार सुसाशन के साथ सबका साथ सबका विकास कि बात करती है लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आता है।
कहा कि आज यमकेश्वर मे हर जगह जिस तरह अवैध शराब का कारोबार कुछ लोग कर रहें है यह चिंताजनक है। रात रात मे गाड़ियों के जरिये शराब माफिया शराब का कारोबार कर रहें है लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग सोये हुए हैँ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह बंद नई हुआ तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
