अल्मोड़ा

“अल्मोड़ा में आबादी के बीच बाथरूम में घुसा तेंदुआ, पुलिस और वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू”

 

  • पूर्वी पोखरखाली में हड़कंप: मकान के बाथरूम में छिपा बैठा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
  • अल्मोड़ा में बाथरूम में मिला तेंदुआ, किरायेदार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • कुत्तों के भौंकने से खुला राज—मकान के बाथरूम में बैठा था तेंदुआ, सुरक्षित पकड़ा गया।

(विशेष सहयोग संजय जोशी

अल्मोड़ा : मंगलवार सुबह पूर्वी पोखरखाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र के एक मकान के बाथरूम में घुस गया। मकान के किरायेदार सुरेश कुमार ने कुत्तों के भौंकने पर बाथरूम में झांककर देखा तो तेंदुआ अंदर बैठा था। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा बंद कर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि पिछले डेढ़ माह में यह चौथा तेंदुआ है जिसे शहर क्षेत्र से बचाया गया है। विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

 

Uma Shankar Kukreti