Uttarakhand

विधायक शिव अरोरा ने महतोष – मानूनगर – पछियापुर गुरुद्वारा को जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया

रुद्रपुर। बीस वर्ष से जर्जर हालत में पड़े महतोष-मानूनगर-पछियापुर गुरुद्वारा मार्ग का आज से नवनिर्माण शुरू हो गया है। लगभग 3.9 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग के लिए केंद्र सरकार के सीआईएफ फंड से 10.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया, जबकि सांसद अजय भट्ट ने बिहार चुनाव प्रवास के चलते दूरभाष पर जनता को संबोधित कर शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। जल्द निर्माण पूरा होने पर वह व्यक्तिगत रूप से जनता के बीच आएंगे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और गुरुद्वारा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक कदम के लिए बधाई दी।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नवाबगंज महतोष से उत्तर प्रदेश सीमा तक जाने वाली यह सड़क क्षेत्र की ‘लाइफलाइन’ है, जो लंबे समय से खस्ताहाल थी। दुर्घटनाओं और आवागमन की कठिनाइयों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि अपने तीन वर्ष छह माह के कार्यकाल में इस सड़क को केंद्रीय सीआईएफ फंड के माध्यम से पास कराया और अब जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओं व लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, गुरबाज दुमरा, गुरनाम कालरा, अशोक बजाज, हरीश भट्ट, ठाकुर विश्वास, राजकुमार, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, जुल्फेकार अली, राजेंद्र सैनी, मनमोहन वाधवा, सुब्रत विश्वास, कौशल विश्वास, सुशील गाबा, मयंक कक्कड़, भोला समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Shubham Mishra