गुरु नानक कॉलेज, देहरादून – “रंगरेज़ा 2025” का दूसरा दिन बना यादगार
दिनांक – 12 अक्टूबर 2025, देहरादून
गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में जारी वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “रंगरेज़ा 2025” का दूसरा दिन उत्साह और उल्लास से भरपूर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन श्री जोगिंदर सिंह अरोड़ा एवं वाइस चेयरमैन श्रीमती राजेन्द्र कौर अरोड़ा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार एवं डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस. दुरैवेल ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

दिन का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायक वरुण जैन का लाइव म्यूज़िकल परफॉर्मेंस रहा, जिनकी सुरीली आवाज़ ने पूरे परिसर को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने “राब्ता”, “दरिया”, “बुलेया”, “मितवा”, “दमादम मस्त कलंदर” जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजित रैंप वॉक प्रतियोगिता में मिस्टर फ्रेशर 2025 का खिताब तनुश को और मिस फ्रेशर 2025 का खिताब सोलंकी को मिला। बेस्ट ड्रेस में पुरुष वर्ग से भावेश और महिला वर्ग से आकृति, जबकि बेस्ट वॉक (फीमेल) में यति एवं बेस्ट वॉक (मेल) में विवेक विजेता रहे।

कॉलेज के सीईओ श्री भूपेन्द्र सिंह, सीओओ श्रीमती विनीत अरोड़ा, सीएसओ श्री सैथजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार एवं डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस. दुरैवेल ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सीईओ श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा, “रंगरेज़ा 2025 कॉलेज के विद्यार्थियों की रचनात्मकता और टीमवर्क का प्रतीक है। छात्रों ने जिस समर्पण से कार्यक्रम को सफल बनाया, वह सराहनीय है।”
सीओओ श्रीमती विनीत अरोड़ा ने कहा, “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।”
सीएसओ श्री सैथजीत सिंह ने कहा, “प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।”
रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने कहा, “यह आयोजन हमारी एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।”
वहीं डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा, “यह मंच छात्रों की कला और प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।”
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के सहयोग की सराहना की गई।
“रंगरेज़ा 2025” का दूसरा दिन गुरु नानक कॉलेज की सांस्कृतिक प्रतिभा, संगठनात्मक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के उत्साह का भव्य प्रदर्शन बनकर यादगार साबित हुई है
