HealthUttarakhandदेहरादून

दीपावली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की तड़के कार्रवाई

देहरादून : 15 अक्टूबर  आगामी दीपावली त्योहारों को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड डॉ. आर. राजेश कुमार एवं अपर आयुक्त श्री ताजबर सिंह के निर्देश पर देहरादून जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना के नेतृत्व में टीम ने विकासनगर, सेलाकुई आदि क्षेत्रों में तड़के 4 बजे छापेमारी कर अनहाइजेनिक स्थिति में वितरित हो रहे करीब 180 किलो पनीर को नष्ट कराया तथा 15 नमूने जांच हेतु लिए। ऋषिकेश, मसूरी एवं अन्य क्षेत्रों में मिठाई व घी के नमूने भी लिए गए। सभी नमूने जांचशाला भेजे गए हैं। विभाग का अभियान दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा।

Uma Shankar Kukreti