देहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल तड़के पहुंचे एफआरआई, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

 

देहरादून, 05 नवंबर 2025

राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष उत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज तड़के सुबह 5:30 बजे एफआरआई परिसर पहुंचकर तैयारियों का औचक निरीक्षण किया।

आगामी दिनों में एफआरआई परिसर में होने वाले माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी कार्यों की 24×7 मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएँ।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण, विद्युत, पेयजल और स्वच्छता से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रजत जयंती उत्सव उत्तराखंड की गौरवगाथा का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारियों में कोई कोताही न बरती जाए।

Uma Shankar Kukreti