लालकुआँ: बिंदुखत्ता में संदिग्ध परिस्थितियों में चार दुधारू पशुओं की मौत, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने दी आर्थिक सहायता
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिन्दुखत्ता संजय नगर द्वितीय निवासी कुशलराम पुत्र मनीराम की बीते दिनों 4 दुधारू पशुओं की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ये सभी पशु कुशालराम के घर के बरामदे में बंधे थे। जिस दिन यहाँ घटना हुई उस रात तक सभी पशु स्वस्थ थे, लेकिन सुबह सभी मृत पाए गए। मृत पशुओं में एक बछड़ा जबकि तीन स्वास्थ गाय थी। एक साथ चार पशुओं के मौत से पीड़ित परिवार की आजीविका का सहारा छिन लिया। पीड़ित परिवार सरकार से लगातार मुआवजे की मांग कर रहा है।
इधर सोमवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी बिन्दुखत्ता संजय नगर द्वितीय पहुंचे। उन्होंने पीड़ित कुशलराम के परिवार से मुलाकात कर उन्हें 30 हजार रूपये की नगद आर्थिक सहायता दी।
इस मौके पर श्री कोश्यारी ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है एक साथ चार दुधारू पशुओं की मौत से आर्थिक बोझ टूट पड़ा है। पीड़ित काफी दुखी है।
इस मौके पर दिलीप सिंह अधिकारी, लाखन सिंह मेहता ,खुशाल राम ,दीप देवी ,राम सिंह ,कविंद्र कोरंगा,दीपक उपाध्याय ,प्रकाश सिंह दानू सहित कई लोग मौजूद रहे।
