Uttarakhand

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी पर देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक—राजनीतिक दलों से BLA-2 की समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध

 

देहरादून, 02 दिसंबर 2025 (सू.वि.)
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के सफल संचालन हेतु की जाने वाली प्रारंभिक तैयारियों पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने अपने कार्यालय कक्ष में की।

बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण की पूरी रूपरेखा, महत्वपूर्ण तिथियों, मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया, तथा बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की नियुक्ति एवं नामांकन से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि

  • प्रत्येक बूथ पर समयबद्ध रूप से BLA-2 की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
  • नियुक्त एजेंटों का विवरण निर्धारित प्रारूप में निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
  • मतदाता सूची के सही एवं त्रुटिरहित पुनरीक्षण में प्रशासन को सक्रिय सहयोग दिया जाए।
  • नये मतदाताओं के पंजीकरण, मृतक/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन आदि में BLA-2 की भूमिका और अधिक प्रभावी बनाई जाए।

सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार पारदर्शिता और समयबद्धता ही SIR की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से SVEEP गतिविधियों एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में भी सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को सफल एवं सुचारु रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।


बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागी

  • सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी – पी.सी. त्रिपाठी
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) – अरविंद कुमार जैन, आर.एस. परिहार, सिंह रावत
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – जसविंदर सिंह पाल, सलीम अहमद
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP) – सत्येंद्र चोपड़ा
  • सीपीआई (एम) – अनंत आकाश, लेखराज
  • सीपीएम – भगत सिंह पयाल
Uma Shankar Kukreti