Uttarakhand

जनपद में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर बढ़ाई गई चौकसी

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस टीमों ने जनपद के सभी एंट्री और एग्ज़िट प्वॉइंट्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, पार्किंग स्थलों, बाजारों और अन्य संवेदनशील भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखी। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई।कार की चेकिंग करती पुलिस टीम

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण करना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। साथ ही, सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिस बल लगातार सक्रिय है।

Shubham Mishra