हरिद्वार

हरिद्वार से बड़ी खबर| अवैध मेडिकल स्टोर्स व क्लीनिक पर ताबड़तोड़ एक्शन, रावली महदूद में हड़कंप!

 

हरिद्वार— अवैध मेडिकल कारोबार पर सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस अभियान के बीच आज थाना सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत रावली महदूद में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई ने पूरे इलाके में भूचाल ला दिया। एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर सील, कई संचालक मौके से फरार!

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर यह बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।

आज सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल और ड्रग विभाग की टीमों ने दुकानों पर एक-एक कर छापेमारी की, जिसके दौरान 12 मेडिकल स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। कई दुकानदारों ने जैसे ही कार्रवाई की भनक पाई, उन्होंने शटर डाउन कर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इलाके को घेराबंदी में लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

ड्रग इंस्पेक्शन टीम ने मौके पर मौजूद उत्तम मेडिकल स्टोर पर स्टॉक चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके आधार पर आगे कठोर दंडात्मक कार्रवाई संभव है।

🔴 बड़ी बातें—
✔ अवैध मेडिकल स्टोर सील
✔ क्लीनिक संचालकों में अफरातफरी
✔ मौके से कई संचालक फरार
✔ ज़िलास्तर पर सख़्ती के संकेत

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुवात है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के ऑपरेशन चलाए जाएंगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिना अनुमति के क्लीनिक संचालन, बिना लाइसेंस दवाइयों की बिक्री, एक्सपायरी एवं प्रतिबंधित दवाइयों का स्टॉक— ये सभी गंभीर अपराधों की श्रेणी में आते हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज की कार्रवाई ने अवैध दवा कारोबारियों में खौफ पैदा कर दिया है।

हरिद्वार पुलिस और ड्रग विभाग की इस संयुक्त मुहिम को स्थानीय लोगों ने सराहा है, और उम्मीद जताई है कि इससे इलाके में चल रहे अवैध मेडिकल नेटवर्क पर लगाम लगेगी।

👉 सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव हैं…

 

 

Uma Shankar Kukreti