Uttarakhand

महाकाल के दरबार में झुके काशीपुर महापौर, प्रदेश की समृद्धि की कामना

काशीपुर। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर काशीपुर और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने की। महापौर बाली मध्य प्रदेश के दौरे पर गए उत्तराखंड शहरी विकास विभाग के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में विशेष भूमिका में शामिल हैं

।चार दिवसीय “एक्सपोज़र विज़िट” के तीसरे दिन महापौर बाली ने प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्यों के साथ उज्जैन के पावन श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की।भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत दल ने भोपाल आर.एस.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित अध्ययन सत्रों में भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बायो-सीएनजी गैस प्लांट, फूड स्ट्रीट जोन-56 और इंदौर नगर निगम के कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का नज़दीकी निरीक्षण किया तथा वहाँ की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।महापौर दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और शहरी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते यह अध्ययन यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचारों का अध्ययन निश्चित रूप से उत्तराखंड के शहरों के विकास में नई दिशा देगा।

Shubham Mishra