Uttarakhand

सीडीओ ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया, कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

एक दिन का वेतन रोका, जवाब तलब

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शुक्रवार पूर्वान्ह 10 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले, जिस पर सीडीओ ने नाराज़गी जताई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में अर्थ एवं संख्या विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह, कनिष्ठ सहायक भावना राणा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजीव कुमार जायसवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार कमल, अनुसेवक नंदा बल्लभ पांडे, महिला कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रजनीश पंत तथा महिला सशक्तिकरण विभाग के वाहन चालक जयनारायण अनुपस्थित पाए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनका स्पष्टीकरण मांगा है तथा एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा अर्थ एवं संख्या विभाग की अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रीति चोपड़ा, अन्वेषक कम संगणक पूजा नयाल तथा कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 कमल राणा भ्रमण पर पाए गए। सीडीओ ने संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से उनके भ्रमण संबंधी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।सीडीओ शाशनी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को उत्तरदायी माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस पर पूर्वान्ह 10 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Shubham Mishra