Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय एवं हेलीपैड पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और हर शिकायत का पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

Shubham Mishra