अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड का प्रांतीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न
ऋषिकेश (मुनि की रेती)।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड का प्रांतीय अभ्यास वर्ग दिनांक 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को स्वामीनारायण आश्रम, मुनि की रेती, ऋषिकेश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा संगठन मंत्र के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
अभ्यास वर्ग में कुल छः सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में पदाधिकारियों का परिचय एवं संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र बहुगुणा जी द्वारा व्रत निवेदन लिया गया। द्वितीय सत्र में स्वामीनारायण आश्रम के परम आदरणीय स्वामी श्री सुनील भगत जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री आलोक घिल्डियाल जी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं साइबर क्राइम पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। श्री सुरेश आर्य जी ने रोजगार सृजन आयाम पर अपने विचार रखे। विधि आयाम पर आदरणीय अमित भट्ट जी (विधि प्रमुख, उत्तराखंड), पर्यावरण आयाम पर श्री कांति बल्लभ जोशी जी, महिला जागरण पर बहन श्रीमती सुभाषिनी द्विवेदी जी द्वारा विषय प्रस्तुत किए गए।
प्रचार आयाम के अंतर्गत डॉ. भूपेंद्र गंगवार जी ने संगठन के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रांत कार्यवाह आदरणीय श्री दिनेश सेमवाल जी ने कार्यकर्ता विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। क्रियात्मक संबोधन में प्रांतीय सचिव श्री राजपाल जी एवं श्री राजपाल नेगी जी ने मार्गदर्शन किया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री लाखन सिंह जी ने अभ्यास वर्ग की भूमिका एवं आवश्यकता तथा अभ्यास वर्ग क्यों के बारे मे विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त किए, पूर्व विभाग प्रचारक श्री कल्याण जी ने संगठन की मूल भावना एवं रीति नीति से सभी को अवगत कराया। डॉ मनोज रावत उत्तराखंड संगठन मंत्री जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का अतिथियों का परिचय कराते हुए उत्तराखंड में संगठन की भूमिका पर अपनी बात रखी।
अंतिम सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री दिनकर सबनीश जी ने प्रेरणाप्रद मार्गदर्शन देते हुए अभ्यास वर्ग से प्राप्त सीखों को व्यवहार में उतारने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री विनोद नौटियाल जी ने अध्यक्षीय संबोधन एवं धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग में उत्तराखंड के राज्य के सह सचिव राजेश मंजखोला, कु. प्रीति धीर,दीपक अंथवाल, चिरंजीव अवस्थी, शिवेन्द्र जी और विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
