Uttarakhand

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की स्मैक के साथ वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना नानकमत्ता पुलिस टीम ने 21 दिसंबर की शाम चेकिंग के दौरान नानकमत्ता बैराज से आगे तिराहे के पास से लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र संतोख सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना नानकमत्ता, उम्र 22 वर्ष को एक मोटरसाइकिल और अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया।पुलिस ने उसके कब्जे से 08.20 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 7.75 ग्राम) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर थाना नानकमत्ता में मु0अ0सं0 221/2025, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी मुकदमा संख्या 22/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है, जिसका उपयोग स्मैक परिवहन में किया जा रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद में नशे के कारोबार पर रोक लगाने हेतु निरंतर अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Shubham Mishra