Uttarakhand

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

रुद्रपुर। क्रिसमस एवं नववर्ष पर कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार 23 दिसंबर को कोतवाली कुंडा में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता की। बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 

बैठक में एसएसपी मिश्रा ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। साक्ष्यों के समुचित संकलन और अभियोजन को मज़बूत बनाने की जरूरत पर बल दिया गया।एसएसपी ने क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा होटल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट और अन्य आयोजन स्थलों का समय से निरीक्षण कर मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, साइबर अपराध रोकथाम और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मिश्रा ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही साइबर ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए मॉनिटरिंग और जागरूकता कार्यक्रम तेज किए जाएं।घने कोहरे के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, नियमित वाहन चेकिंग और रात के समय गश्त बढ़ाने पर बल दिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्पर कार्रवाई के आदेश दिए गए।नशा तस्करों, वांछित और इनामी अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रखी गई समस्याओं को एसएसपी मिश्रा ने गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी मिश्रा ने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाता है और कर्मठता को सशक्त करता है।

Shubham Mishra