Uttarakhand

दो से अधिक शस्त्र रखने वालों सप्ताह में जमा कराएं शस्त्र

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए जनपद में 02 से अधिक शस्त्र,शस्त्र लाईसेंस रखने वालों को नोटिस देते हुए एक सप्ताह के भीतर शस्त्र लाईसेंस जमा कराने के निर्देश पुलिस व प्रभारी अधिकारी शस्त्र को दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आयुध नियम-2019 के संशोधन के अनुसार कोई भी व्यक्ति 02 से अधिक शस्त्र नहीं रख सकता है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में समय-समय पर समाचार पत्रों में शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस जमा कराए जाने हेतु प्रकाशन भी कराया गया है, साथ ही 02 अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालों को नोटिस भी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि शस्त्रधारकों के द्वारा एक सप्ताह के भीतर अपने दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस को सम्बन्धित थाना में जमा कराते हुए दो से अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस को निरस्त कराना होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो एक सप्ताह के बाद 02 अधिक शस्त्र/शस्त्र लाईसेंस रखने वालों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, ओसी गौरव पाण्डेय, सीओ प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

Shubham Mishra