Uttarakhand

विधायक शिव अरोरा ने कावरियों के पैर धोकर किया कांवरियो का स्वागत

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार से गंगा जल लाए शिवभक्त कावरियों का महेशपुर इलाके में विधायक शिव अरोरा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।विधायक ने कावरियों को कंबल और प्रसाद देकर उनकी यात्रा की सफलता और मंगल की कामना की। इस मौके पर वे नंगे पैर भक्तों की सेवा करते दिखे, जहां उन्होंने भोलेनाथ के परम भक्तों के चरण धोकर उनकी कठिन तपयात्रा पर बधाई दी।

शिव अरोरा ने बताया कि हर साल वे रुद्रपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कावरियों का स्वागत करते हैं। इस बार भी जगह-जगह भव्य अभिनंदन हुआ और महेशपुर में शिविर लगाकर कंबल-प्रसाद वितरित किए गए। उन्होंने कहा, “भोले के इन भक्तों के चरण धोने का पुण्य मुझे प्राप्त हुआ, यह मेरा विशेष सौभाग्य है।”विधायक ने महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि चारों ओर महादेव भक्तों का उत्साह छाया है। भगवान सब पर कृपा बनाए रखें और रुद्रपुर क्षेत्र प्रगति करता रहे। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।इस स्वागत में भाजपा नेता राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भोला सिंह, पंकज सरदार, मनोज मदान, डंपी चोपड़ा, मयंक कक्कड़, इंद्रपाल, मोहित चड्ढा, शिवम बठला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Shubham Mishra