Uttarakhand

ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान जारी*

 

रूद्रपुर।  एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 172 से अधिक ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है, जिसमें 95 वाहन सीज किए गए हैं और 88 वाहनों के कोर्ट में चालान किए गए हैं।इसके अलावा, ओवरस्पीड में 30 वाहनों के चालान, 18 के कोर्ट में चालान और 4 वाहनों को सीज किया गया है। ओवरहाइट में 2 चालान और 2 वाहनों को सीज किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Shubham Mishra