Uttarakhand

अवैध कच्ची शराब कारोबारियों पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर की बड़ी कार्यवाही*

ऊधमसिंहनगर।  एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब की भट्टी और शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

अभियुक्त सुच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची शराब और 3000 लीटर लहन बरामद किया गया है। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया है।इस संबंध में थाना कोतवाली आईटीआई में एफआईआर नंबर- 70/2026 धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Shubham Mishra