देहरादून

नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने SSP देहरादून से की शिष्टाचार भेंट, छात्रों की सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

देहरादून:
नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन के छात्रों और पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जनपद का कार्यभार ग्रहण करने पर एसएसपी देहरादून को शुभकामनाएं दीं।


भेंट के दौरान एसोसिएशन से आए छात्रों ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण और वाणिज्यिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा भी जताई।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने उपस्थित छात्र पदाधिकारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि दून पुलिस छात्रों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

Uma Shankar Kukreti