एसएसपी दून की सख्ती: शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, विवाद पर होगी सख्त कार्रवाई
📍 देहरादून | 24 मार्च 2026
देहरादून में बढ़ती छात्र गुटबाजी और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में माहौल बिगाड़ने वाले छात्रों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
🔴 मुख्य निर्देश:
👉 शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्रों की पहचान कर कार्रवाई
👉 छात्र विवाद/मारपीट पर तुरंत मुकदमा दर्ज होगा
👉 संबंधित संस्थान को रिपोर्ट भेजकर छात्रों के निष्कासन की भी कार्रवाई
👉 रात्रि में अनावश्यक घूमने वाले छात्रों/संदिग्धों पर सख्ती
🏫 संस्थानों की भी तय होगी जिम्मेदारी
एसएसपी ने साफ कहा कि अगर किसी कॉलेज, हॉस्टल या पीजी में छात्रों के बीच विवाद की जानकारी छिपाई जाती है, तो संबंधित संस्थान प्रबंधन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🚔 चेकिंग अभियान होगा तेज
👉 दिन-रात सघन चेकिंग अभियान
👉 ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग और रैश ड्राइविंग पर कार्रवाई
👉 संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल पुलिस हस्तक्षेप
🍽️ होटल-रेस्टोरेंट भी रडार पर
यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे में छात्रों के बीच विवाद होता है तो संचालक की भूमिका की भी जांच होगी।
बार-बार ऐसी घटनाएं होने पर संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ लापरवाही पर पुलिस भी जवाबदेह
एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि किसी थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाओं में पुलिस की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
