गौचरचमोली

शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर ने अपना छटवां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया

के एस असवाल गौचर। शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय का छटवां वार्षिकोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के मनाया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर ब्लाक प्रमुख दीपिका मैखुरी मुख्य अतिथि दीपिका मैखुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने दो लाख तथा जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने विद्यालय परिसर की सराहना करते हुए बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनूप नेगी,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य झिरकोटी शैलेन्द्र नेगी,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी बिष्ट, सभाषद चैतन्य बिष्ट, पूनम रावत, के अलावा भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, भगवती रावत,झिरकोटी के ग्राम प्रधान राजेसिंह चौहान, अर्जुन आर्वाडी सुरेन्द्र सिंह कनवासी, अभिवाहक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण पटवाल, विद्यालयी कमेटी के सदस्य प्रदीप चौहान, सरोजनी भण्डारी, जयन्ती बिष्ट, मुन्नी बिष्ट आदि बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर विद्यालय के प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने पालिका क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित करते हुए ,

अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक प्रवेन्द्र मल्ल, दीपक बिष्ट, देवेन्द्र भण्डारी, अध्यापिका किरन, मुस्कान, अंशिका असवाल, विमला, चन्द्रकला, संतोषी आदि भी मौजूद रहे। संचालन प्रवेन्द् मल्ल व योगेन्द्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

K. S. Aswal