Uttarakhand

हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा

रुद्रपुर। पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति गल्ला मंडी के आयोजन में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मुख्य बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पंचमुखी हनुमान मंदिर गल्ला मंडी पहुंचकर समाप्त हुई।इस शोभायात्रा में स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा भी पैदल शामिल हुए। हनुमान भजनों के बीच यात्रा में हनुमान के विभिन्न स्वरूपों पर बनी भाव-झांकियां लोगों का खासा ध्यान खींच रही थीं। जगह-जगह यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि श्रीराम के परम भक्त संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर इस दिव्य शोभायात्रा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। बजरंगबली की कृपा से हर असंभव काम संभव हो जाता है, जो उनकी भक्ति का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों में उनके जयकारों से भक्तिमय माहौल बनेगा। विधायक ने आशा जताई कि बजरंगबली की कृपा से क्षेत्रवासी सुखी जीवन जिएं और रुद्रपुर तेजी से विकास की राह पर अग्रसर हो।इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, अंशुल शुक्ला, जगदीश तनेजा, गुलशन नारंग, गगन वाधवा, राजकुमार सिकरी, विजय फुटेला, सर्वेश मौर्य, पवन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नरेश ग्रोवर, पंकज खुराना आदि उपस्थित रहे।

Shubham Mishra