*मुख्यमंत्री धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी*
*बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा तैयारियां की दी जानकारी*
देहरादून। 17 अप्रैल ।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकेटीसी के स्तर पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके बताया कि बीकेटीसी द्वारा अस्थायी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, ईपीएफ सुविधा आदि हेतु किये निर्णयों की से भी अवगत कराया। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।
बातचीत के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, आवास, पेयजल और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि 19 अप्रैल को श्री गंगोत्री – यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो रही है।
