Uttarakhand

सरकारी जमीन पर अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त, प्रशासन का सख्त अभियान जारी

उधम सिंह नगर।  जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करते हुए गूलरभोज-दिनेशपुर क्षेत्र में भोर सवेरे तीन अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। ये संरचनाएं सिंचाई विभाग की जमीन पर बिना अनुमति के बनाई गई थीं।

तीन माह पहले प्रशासन द्वारा सर्वे के बाद कब्जेदारों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने दस्तावेज नहीं दिखाए। ठंडा नाले क्षेत्र में अन्य अवैध कब्जों पर भी नोटिस दिए गए थे, जहां कब्जेदार हाईकोर्ट गए लेकिन राहत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट से स्थगन ले आए। हालांकि, धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन न होने से जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग और भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई।डीएम नितिन भदौरिया ने बताया, “सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई।”एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा, “सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी तीन संरचनाओं को हटाकर कब्जा लिया गया। न तो अनुमति थी, न स्वामित्व के दस्तावेज। अभियान जारी रहेगा। कोप्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध कब्जेदारों पर सख्ती बरती जाएगी।

Shubham Mishra