देहरादून

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक

‘पहलगाम… जब समय थम सा गया’ निजी अनुभवों पर आधारित मार्मिक दस्तावेज
देहरादून, 22 अप्रैल
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले की पहली बरसी पर ‘पहलगाम… जब समय थम सा गया’ पुस्तक का विमोचन कर इसे जनता के बीच प्रस्तुत किया गया। इस पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान हैं, जो घटना के दिन अपने परिवार सहित पहलगाम में मौजूद थे।


लेखक चौहान ने इस पुस्तक में 22 अप्रैल 2025 को हुए हमले के दिन के भयावह माहौल, घटनाक्रम और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक उस दिन की त्रासदी और मानवीय भावनाओं का सजीव चित्रण करती है।
इस अवसर पर चौहान ने पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई, वह ऐतिहासिक और निर्णायक कदम रहा।

Uma Shankar Kukreti