जिले में 6 केदो पर आयोजित होगी नीट परीक्षा, तैयारियों शुरू
रुद्रपुर। जिले में तीन मई को नीट-2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने केन्द्र व्यवस्थापकों व समन्वयकों की बैठक में शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए। परिक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं।
नीट-2026 परीक्षा 3 मई को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर, आईआईएम काशीपुर, पीएमश्री अटल उत्कृष्ट एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज रूद्रपुर व पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर शामिल हैं।अपर जिलाधिकारी ने लापरवाही न बरतने, समयानुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने, सीसीटीवी के दायरे में प्रश्नपत्र रखने व खोलने तथा जैमर की जांच के आदेश दिए। परीक्षा केंद्रों पर कोई कर्मचारी का मोबाइल नहीं होना चाहिए, न ही अभ्यर्थी जूता, ब्लूटूथ, घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जा सकेंगे। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही बिजली, पानी व एम्बुलेंस की व्यवस्था पूरी करनी होगी।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय त्रिभुवन आर्य, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कंचन जोशी, प्रधानाचार्य एएनझा राजपति बिंद, प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर प्रकाश चन्द्र पंत, डॉ. रविन्द्र पाल सिंह व डीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
