देहरादूनरुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा 2026: पहले सप्ताह में ही श्रद्धालुओं का अपार उत्साह

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रारंभिक सप्ताह में ही श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते रविवार, 26 अप्रैल की रात्रि तक तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि यात्रा हेतु कुल पंजीकरण का आंकड़ा लगभग 24 लाख तक पहुंच गया है। यह उत्तराखंड के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है।


माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में Kedarnath Temple, Badrinath Temple सहित सम्पूर्ण चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुलभ दर्शन हेतु निरंतर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


यात्रा प्रारंभ हुए अभी एक सप्ताह भी पूर्ण नहीं हुआ है, किन्तु कुछ तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक, असत्य एवं नकारात्मक प्रचार प्रसारित कर रहे हैं। यह न केवल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिष्ठा और पर्यटन व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।
ऐसे यू-ट्यूबर, ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया हैंडलर जो जानबूझकर झूठी एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से विनम्र अपील है कि किसी भी अफवाह, भ्रामक वीडियो अथवा अपुष्ट समाचार पर विश्वास न करें। यात्रा से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।
देवभूमि उत्तराखंड आपका हार्दिक स्वागत करती है।
जय बदरीविशाल। जय बाबा केदार।

Uma Shankar Kukreti