Uttarakhand

सचिवालय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री दीपक जोशी का भव्य स्वागत

आज होटल गौरव में सचिवालय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री दीपक जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री दीपक जोशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह रावत, उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुसाईं, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी, प्रदेश महासचिव सीता राम पोखरियाल, प्रदेश सचिव माखन लाल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी कीर्ति भट्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
राज्य के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति से आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बना रहा।

Uma Shankar Kukreti